बडकागांव के महुदी में रामनवमी जुलूस विवाद: सुलह के प्रयास

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के महुदी में रामनवमी जुलूस को लेकर विवाद है जिसके कारण पिछले कई वर्षों से महुदी का जुलूस का आयोजन नहीं हो पा रहा है। विवाद को सुलझाने के प्रयास को लेकर महुदी एवं बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों के साथ हजारीबाग की उपायुक्त महोदया के साथ बैठक किया।

जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक पहल के द्वारा इस विवाद को सुलझाने एवं महुदी की जुलूस को हर्षोल्लास से आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया।

इस मौके पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री लोकनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि श्री सत्येन्द्र सिंह, भाजपा बड़कागांव पूर्वी के मंडल अध्यक्ष श्री खेमलाल महतो, बड़कागांव के पूर्व प्रमुख श्री टूकेशवर प्रसाद, बड़कागांव के उप- प्रमुख श्री बचन देव कुमार, महुदी के ग्राम अध्यक्ष श्री सीताराम राणा, महुदी के भाजपा नेता राज कुमार राणा व महुदी के स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • NIHAL SAH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Associates

Prediction: Bihar assembly election 2025