पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या ,लाश को फेंक नहर किनारे

अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम

चेनारी थाना के शाहपुर में एक 38 वर्षीय महिला सरो mlज देवी की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोप महिला के पति संतोष पाल पर लगा है। पुलिस ने सरोज देवी का शव नहर के पास से बरामद किया है। वारदात के बाद महिला का पति संतोष पाल अपने अन्य परिजनों के साथ घर से फरार है। महिला के मायके के लोगों ने उसके पति तथा अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक सरोज देवी का मायका उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के जमानिया था। महिला के तीन संतान जिसमें दो लड़की तथा एक लड़का है। वारदात के पीछे कहीं न कहीं पति-पत्नी के बीच का पारिवारिक विवाद बताया जाता है। फिलहाल मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। परिजन का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Associates