कांग्रेस ने निकाला तिरंगा यात्रा लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

जमुई सेना के शौर्य के सम्मान में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा लगे नारे हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद 

जमुई/आर०के०सिंह

जमुई जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस प्रधान कार्यालय से ‘ सेना के शौर्य के सम्मान ‘ में निकाली गई तिरंगा यात्रा सामने तिरंगा हाथ में कांग्रेस का झंडा लिऐ बडे संख्या में कोंग्रेसी कार्यकर्त्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के नेता विनोद चौधरी, कांग्रेस नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, कद्दावर नेता पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अगुवाई में नारे के साथ शहर के सडकों पर मार्च करते हुऐ यात्रा कचहरी चौक स्थित अंबेडकर मूर्ति स्थल के पास पहुंची जहां कांग्रेसियो ने भारत माता के जयकारे लगाते हुऐ सेना के सम्मान में नारे लगाऐ।

मौके पर मीडिया से बात करते हुऐ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के नेता विनोद चौधरी बोले ‘ देश के सामने जो समस्या उत्पन्न हो गई थी आतंकवादियों ने कायराना शर्मनाक धटना को अंजाम दिया था, भारत कि सेना ने अपने अभूतपूर्व पराक्रम का परिचय दिया अपनी सेना पर हम ही क्या पूरा देश गर्व कर रहा है, आज पूरे देश में कांग्रेस सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। ‘

मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह बोले ‘ सरकार को पूरे देश की जनता के साथ मिलकर जबाबी कारवाई के लिऐ प्रोत्साहित करना चाहिए, आज हमारे नेता देश के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर बिहार कांग्रेस कमिटि के नेता राजेश राम के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटि की ओर से सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। ‘

मौके पर कांग्रेस के नव नियुक्ति जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने 1971 की याद दिलाते हुऐ कहा ‘ उस वक्त देश का नेतृत्व इंदिरा गांधी के हाथ था जिनहें लोग ‘ आयरन लेडी ‘ के नाम से पुकारने लगे थे उस समय भी पाकिस्तान ने कायराना हरकत की थी जिसका करारा जबाब आज तक लोगों के जुबान पर है हजारों सैनिकों के साथ न सिर्फ धुटने टेक दिऐ थे भारत के सामने पाकिस्तान ने उसके दो टुकडे भी कर दिऐ गए।

आज की परिस्थिति में भी पूरा देश पक्ष विपक्ष देश के लोग सब एक साथ है और हमारी मांग है केंद्रीय नेतृत्व से कि हमारी जाबांज सेना को खुली छूट दे एक दो नहीं चार टुकडे भी पाकिस्तान की करना पडे तो कर दे, इतनी शर्मनाक हरकत की है इस बार पाकिस्तान ने की उसके नष्ट होने का समय आ गया है।

मौके पर बडे संख्या में कोंग्रेसी कार्यकर्त्ता नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Associates

Prediction: Bihar assembly election 2025