पूर्णियां/मलय कुमार झा
पूर्णियां सदर के भाजपा विधायक विजय खेमका के जन संपर्क कार्यालय में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुशील मोदी की पुण्यतिथि इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे सबों ने बारी बारी से सुशील मोदी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि सुशील मोदी बीजेपी के जन जन के नेता थे। उन्होंने कहा कि वे एक कद्दावर नेता थे। विधायक ने कहा सरकार और जनता के बीच सुशील मोदी ने सेतु बनकर काम किया। ये संघर्ष शील व्यक्ति थे शुचिता और पारदर्शिता के साथ उन्होंने राजनीति की। विधायक ने कहा कि बीजेपी के संगठन को मजबूत करने में सुशील मोदी ने अहम भूमिका निभाई।