जमुई/ हेमंत सक्सेना
जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस कार्यालय जमुई में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में भारत रत्न देश के नेता आधुनिक युग के निर्माता राजीव गांधी का 34वां पुण्यतिथि मनाया गया इन मौके पर बारी बारी से उनके तैलचित्र पर तमाम कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, और उनके बताए गए आदर्श मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया,बता दें कि इस कार्यक्रम में मौजूद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह प्रदेश के प्रतिनिधि सुधीर सिंह,जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवी, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सदानंद सिंह,जिला कांग्रेस के नेता सुनील कुमार,सोनो प्रखंड के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह, श्रीराम मांझी, विक्रम कुमार सिंह,प्रकाश सिंह,संजय कुमार सिंह,बिहार कांग्रेस के प्रतिनिधि और जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव कुमार सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव निवास सिंह,रणजीत सिंह, रामेश्वर यादव, एवं काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।