नालंदा/मिथुन कुमार
एंकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत राजद नेत्री आयशा फातिमा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा पैठना टोल प्लाजा के पास किया गया। तेजस्वी यादव नवादा ज़िले के शहीद मनीष कुमार के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पटना लौट रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत किया।राजद नेत्री आयशा फातिमा ने कहा कि शहीद मनीष कुमार के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा घोषित 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि को दिलवाने में राष्ट्रीय जनता दल पूरी गंभीरता से प्रयासरत रहेगा।फातिमा ने तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में भी वे लगातार कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनाएगी।