पूर्णियां/मलय कुमार झा
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना के अंतर्गत मंझेली वीरपुर मार्ग पर 11 जून को डायल 112 वाहन और ईंट से लदे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हुई थी इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना का उद्वेदन करते हुए सदर एसडीपीओ प्रभारी सह यातायात पुलिस उपाधीक्षक कौशल किशोर ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि
त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इस घटना में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ और असामाजिक तत्व के लोगों ने पुलिस पर हमला कर हथियार छीनने की कोशिश की थी। जबरन यातायात को बाधित कर दिया था। डाॅयल 112 वाहन के टंकी से तेल की चोरी की गई थी। प्रभारी डीएसपी ने कहा कि कुछ लोगों ने अफवाह फैला दिया कि इस दुर्घटना में दो लोग मर गये हैं इसके बाद बवाल शुरू हुआ। पुलिस के वाहन को जलाने का भी प्रयास किया गया था। डीएसपी ने कहा कि कुल सौ लोग घटना में शामिल थे। पचास लोगों की पहचान की गई है। इसमें 18 नामजद हैं। अन्य अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। डीएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस के प्रति इस प्रकार की हिंसा किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो इस कांड में संलिप्त रहेंगे उन्हें ढ़ूढ़ कर निकाला जाएगा।