कांग्रेस ने मौन कैंडिल मार्च निकाल विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि घटना के उच्चस्तरीय जांच तथा पीएम और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
पूर्णिया/मलय कुमार झा
अहमदाबाद में देश का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें ढ़ाई सौ लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। किसी का पति चला गया तो किसी का पिता। अपनों से बिछुड़ने के दर्द की ये दास्तान बहुत लंबी है। इस हवाई दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए घटना के उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में टैक्सी स्टैंड स्थित अबंडेकर सेवा सदन से कैंडिल मार्च की शुरुआत हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ में कैंडिल लेकर आर एन साह चौक तक मौन कैंडिल मार्च निकाला। इसके पूर्व दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि जिस विमान की अवधि पूरी हो गई थी तो उसका परिचालन क्यों किया जा रहा था। कांग्रेस के जिला जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने कहा कि ये यात्रियों की सुरक्षा में चूक है। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अली खान ने कहा कि इस घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए। जिस प्लेन की आयु ग्यारह साल थी वो किस आधार पर चल रहा था।