जहानाबाद/संतोष कुमार
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 29 जून को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाले “बहुजन भीम संकल्प समागम” को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी सिलसिले में जहानाबाद जिला अतिथि गृह में जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष रानी चौधरी ने कहा कि “29 जून का दिन बहुजन समाज के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। यह रैली बहुजन समाज को एक मजबूत नेतृत्व देने का काम करेगी। आज देश में बहुजन समाज नेतृत्व विहीन है और यह रैली उस खालीपन को भरने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले से लगभग 25 हजार कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक रैली में शामिल होने के लिए राजगीर रवाना होंगे।
प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव संजय चौधरी, बक्सर जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पटना जिला अध्यक्ष चंदन यादव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि “यह रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बहुजन समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज है।
इस मौके पर आरा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, कैमूर जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, प्रदेश महासचिव विनीता सिंह, प्रदेश महासचिव सोनू मुखिया, प्रदेश सचिव कुंदन शर्मा, लोजपा नेता सत्येंद्र शर्मा, जिला महासचिव अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष संसदीय बोर्ड निरंजन कुमार, युवा जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, युवा नेता सनी चौहान, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि “यह रैली सामाजिक न्याय, बहुजन एकता और समानता के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और जागरूकता अभियान में पूरी ताकत झोंक चुके हैं।