शराबबंदी पुलिस प्रशासन का झूठा आडंबर पलायन बना कलंक मजदूरों की फैक्ट्री बन गया बिहार

पूर्णियां/मलय कुमार झा

बिहार में चुनाव को लेकर जनसुराज कमर कसकर तैयार है। इसी क्रम में पूर्णियां में पार्टी के प्रमंडलीय बैठक में सोलह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिन्हें अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णियां की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके उपरांत जन सुराज के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना ने पूर्व सांसद और वर्तमान में जं सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए डबल इंजन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पुलिस और प्रशासन का झूठा आडंबर है। घर घर शराब मिल रहा है। शराबबंदी के समानांतर माफिया गिरी खड़ा हो गया है। इससे राज्य को 25 हजार करोड़ के राजस्व का नुक़सान हो रहा है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर घर शराब बंटवाने में नीतीश की पुलिस प्रशासन के साथ साथ जदयू भाजपा के लोग लगे हुए हैं। राजद पर हमला करते हुए कहा कि
तेजस्वी यादव के माता पिता ने बिहार में पंद्रह साल और तेजस्वी ने नीतीश के साथ मिलकर तीन साल सरकार चलाया लेकिन इस दौरान कांग्रेस और राजद ने सीमांचल में मुसलमानों को ठगने का काम किया‌। सबसे गरीब और अनपढ़ मुसलमान क्यों? किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ ही है इसमें कोई दो राय नहीं है‌। वक्फ बिल के मुद्दे पर कहा कि जनसुराज इसका विरोधी नहीं हैं। लेकिन जिस नीयत से इसे लाया गया इसमें सरकार की नीयत खराब है।

बिहार पूर्व में ज्ञान की भूमि रही है और अब मजदूरों की फैक्ट्री बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि पलायन के सवाल पर मुख्यमंत्री कहते हैं वो रोजगार के लिए जा रहे हैं जबकि तेजस्वी यादव इससे बढ़कर कहते हैं कि बिहार के मजदूर दिल्ली हरियाणा पंजाब नहीं जाए तो वहां का फैक्ट्री नहीं चलेगा। इस पर तेजस्वी यादव गर्व का अनुभव करते हैं। मगर जनसुराज पलायन को कलंक मानती है। जनसुराज का मानना है कि जिस दिन गुजरात हरियाणा के लोग बिहार में आकर काम करेंगे उसी दिन विकास का परिकल्पना जमीन पर उतरेगा। सीमांचल देश का सबसे पिछड़ा इलाका है। गरीबी और पलायन यहां का प्रमुख मुद्दा है। साढ़े तीन करोड़ लोग बिहार से पलायन कर गये। एनडीए की सरकार में रोजगार और उद्योग को लेकर कोई पहल नहीं की गई जिसके कारण लगातार पलायन हो रहा है। मजदुर के साथ साथ पूंजी और प्रतिभा का भी पलायन हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि 20 साल से सत्ता में है पलायन रोकने शिक्षा में सुधार उद्योग धंधे, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के वादे को लेकर 2005 में बिहार में मुख्यमंत्री बने थे। जनसुराज के आने से लोगों को एक बेहतर विकल्प मिला है। हमारी पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से बिहार बर्बाद हो रहा है। जैन स्वराज के नेता ने कहा कि यह सच है कि बिहार में सड़कें बनी है लेकिन बिहार 20 साल पीछे चला गया है। सीमांचल के लोगों को पलायन से कैसे निजात दिलाता जाय कैसे बेहतर व्यवस्था हो इस पर प्रशांत किशोर मिलकर काम कर रहे हैं। आने वाले विधान सभा चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Associates

Prediction: Bihar assembly election 2025