अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव जमकर थिरकी महिलाएं

पूर्णियां/मलय कुमार झा

 

सावन का पावन महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस महीने मे हर जगह उत्साह का माहौल नजर आता है। इसके मद्देनजर पूर्णियां के अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से राजस्थान सेवा समिति के सभागार में सावन मेला का आयोजन किया गया।‌ इस मौके पर नगर निगम की मेयर विभा कुमारी उप मेयर पल्लवी गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। इसके अलावा संस्था की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सलाहकार डॉ निशा प्रकाश, शाखा सचिव विमल सर्राफ अन्य सदस्य मौजूद थे। आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था की सभी महिला सदस्य सज धज कर सावन महोत्सव में शामिल हुई। संस्था की ओर से मेयर और उपमेयर का अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा निर्मित राखी, हस्त निर्मित जूट बैग, जैविक खाद, खिलौने और वस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसमें प्लास्टिक हटाओ स्वदेशी अपनाओ का संदेश दिया गया। इसके बाद गीत संगीत का दौर शुरू हुआ। सावन के गीत की धुन पर महिलाएं जमकर थिरकी। नगर निगम की उपमेयर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि सावन खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की महिलाएं हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। इसके साथ साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। अखिल भारतीय महिला मारवाड़ी समिति की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सावन मेला के माध्यम से
महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पाद को प्लेटफार्म दिया गया जिससे समाज में उन्हें भी लोग जाने। इससे रोजगार मिलेगा। डॉ निशा प्रकाश ने कहा कि सावन मेला में 15 स्टाॅल लगाया गया जो अपने आप में अनूठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Associates

Prediction: Bihar assembly election 2025