पूर्णियां/मलय कुमार झा
भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी को रोका सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।दरभंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के न्याय संवाद यात्रा को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। राहुल गांधी समेत बीस लोगों पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर विपक्ष बिहार सरकार पर पूरी तरह हमलावर है। इस मुद्दे को लेकर पूर्णियां के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पूर्णिया में सांसद प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने शहर के आर एन साह चौक पर गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए राजेश यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी को रोका गया और एफ आई आर दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा शासित सरकार चल रही है। राहुल गांधी पर एफ आई आर होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार ब्रिटिश शासन का याद ताजा कर रही है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि विपक्ष को खत्म करने की साजिश चल रही है। पप्पू यादव की सेना इससे डरने और घबराने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी पर दर्ज किया गया एफ आई आर वापस ले।