नालंदा/मिथुन कुमार
भारतीय सेना के जवान सिकंदर राउत की मौत के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज उनके पैतृक घर नालंदा के बिंद प्रखंड के उतरथु गाँव पहुँचे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मृतक सेना के जवान के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तेजस्वी यादव ने मृतक जवान सिकंदर राउत के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से मृतक जवान के आश्रितों को 50 लाख एवं एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही उन्होंने मौके पर मृतक जवान सिकंदर राउत को 1 लाख रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निवेदन किया कि जवान सिकंदर राउत के परिवार को सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें देश की सेना पर गर्व है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि थी मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के नाते एक बार नीतीश कुमार को शहीद जवान के गांव आकर शहीद जवान के परिजनों से मुलाकात करनी चाहिए। शाहिद के जवानों को अभी तक 50 लख रुपए का मुआवजा राशि अभी तक नहीं दी गई है ,यह सवाल खड़ा होता हैं। हमने भारत सरकार से पहले ही मांग किया था कि जितने भी मिलिट्री के जवान अगर ड्यूटी के दौरान शहीद होते हैं तो उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए।