पूर्णियां/मलय कुमार झा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। हर पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। झामुमो भी चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है।
इसी के तहत पूर्णिया के निजी होटल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिहार प्रदेश केंद्रीय समिति और कार्यकारिणी समिति ने बैठक की जिसमें जिला समिति का गठन किया गया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक जिले में कमिटि गठित की जाएगी। ताकि विधानसभा चुनाव के पूर्व झामुमो अपने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाकर काम करे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी प्रमोद साह ने कहा कि शंकर मांझी को कटिहार का जिलाध्यक्ष और पूर्णियां से जिला पार्षद अनमोल राजवार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन लोगों को प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार कर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि साल 1989 से झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हम लोगों ने इंडिया गठबंधन को सीट दिया है तो हमें भी बिहार में सीट चाहिए अगर सीट नहीं मिला तो हम लोग भीख मांगने नहीं जाएंगे हम लोग अपने स्तर से पूरे बिहार में जहां-जहां हमारी पार्टी की पकड़ है वहां हम लड़ेंगे साल 2010 में झारखंड मुक्ति मोर्चा 60 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें एक सीट पर सुमित सिंह ने जीत हासिल किया था। पूर्णिया झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपा है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। प्रखंड और पंचायत स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।