झारखण्ड से छोड़े गए पानी से पानी मय हुआ

नालंदा/ मिथुन कुमार

झारखंड से 1 लाख 15000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नालंदा जिले की कई नदियों में उफान आ गया है। नालंदा जिले के लोकायन जीराईन पंचाने समेत कई नदियों का जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई है। कई जगह से तटबंध टूटने की भी खबरें सामने आ रही है। जबकि बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र में कई जगह पर पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। हालांकि प्रशासन के द्वारा लगातार माइकिंग के सहारे निचले एरिया में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ को लेकर सावधान कर रही है। पंचाने नदी में अचानक आई ऊफान के कारण आशानगर हबीवपुरा सलेमपुर सोहसराय अड्डापर बसारबीघा मुख्य मार्ग पर पानी चढ़ गया है। प्रशासन के द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से इन सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। वही लोकॉइन नदी का जलस्तर बढ़ने से चिकसौरा हिल्सा एकंगरसराय जैसे इलाकों में तटबंध टूटने की बात सामने आ रही है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार आपदा प्रबंधन के पदाधिकारी के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जानकारी ले रहे हैं। वहीं रविदास टोला के स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि देर रात से रविदास टोले के कई घरों में पानी घुसने के कारण लोग दहशत में है। कोई भी अधिकारी इनकी सुदबुध तक लेने नहीं पहुंचा है हमलोग रात में भगवान भरोसे ही रहते है। वो अचानक नदियों का जलस्तर बढने से महादलित टोले में गंदगी का अंबार हो गया है और बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Associates

Prediction: Bihar assembly election 2025